
डी.के. शिवकुमार आज लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
बेंगलुरु। कर्नाटक में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डी.के. शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4:05 बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।









