नेपाल और तिब्बत सीमा के पास आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस आपदा में मृतकों की संख्या 350 के पार पहुंच गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। नेपाल में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
इस त्रासदी में विदेशी नागरिकों के भी बड़ी संख्या में लापता होने की खबर है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में कम से कम 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें कई लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा और पर्यटन के लिए इलाके में पहुंचे थे।

नेपाल पुलिस के अनुसार, सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं और प्रभावित इलाकों में सेना व बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम, भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़कें राहत कार्य में बड़ी चुनौती बन रही हैं। नेपाल और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है।

लापता भारतीयों की जानकारी के लिए उनके परिवार लगातार प्रशासन और हेल्पलाइन से संपर्क कर रहे हैं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों द्वारा मृतकों व लापता लोगों के आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI
