Home » Latest News » जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; 13 जून को फिर होगा विरोध

जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; 13 जून को फिर होगा विरोध

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। उनके हाथ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की आत्मकथा और संविधान की प्रति थी। सुबह 10 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच पांच बार संबोधन किया। इस दौरान “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लगाए गए।

हालांकि, शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बावजूद दोपहर करीब 3:30 बजे अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इसके बाद वे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ वहां से रवाना हो गए।

प्रदर्शन में सोनम वांगचुक, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई नेता एनी राजा सहित वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts