Home » Latest News » कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज सिद्धारमैया पर बढ़ा दबाव, डीके शिवकुमार का नाम सीएम पद की दौड़ में आगे

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज सिद्धारमैया पर बढ़ा दबाव, डीके शिवकुमार का नाम सीएम पद की दौड़ में आगे

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पर पद छोड़कर के लिए रास्ता बनाने का दबाव बढ़ा रहे हैं। मौजूदा राजनीतिक माहौल में डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव भी इस पूरे मंथन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में बताई जा रही हैं।

इसी बीच मंगलवार को मुख्यालय में हुई हाई-लेवल बैठकों ने सियासी हलचल और तेज कर दी। पहले , , और ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ संयुक्त बैठक की।

इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नेताओं से अलग-अलग वन-टू-वन मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच करीब 45 मिनट तक अलग से चर्चा हुई। बाद में सभी नेता फिर से खरगे के कक्ष में पहुंचे, जहां दूसरे दौर की बातचीत हुई।

लगातार हो रही इन बैठकों को कर्नाटक में संभावित नेतृत्व बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक फैसले की घोषणा नहीं की गई है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts