Home » Latest News » बीकानेर सीमा पर जवानों के बीच पहुंचे अमित शाह

बीकानेर सीमा पर जवानों के बीच पहुंचे अमित शाह

ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की सराहना, सीमा सुरक्षा को लेकर दिए कई अहम संदेश

मंगलवार को की अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीएसएफ की सांचू पोस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की और शहीद सीमा प्रहरियों को नमन किया। इस दौरान भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान भीषण गर्मी, तेज बारिश, बर्फीले इलाकों और कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिलों के लोगों का मनोबल बनाए रखने और पाकिस्तान को जवाब देने में जवानों ने अहम योगदान दिया।

गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सेना और बीएसएफ का आधुनिकीकरण किया गया है तथा आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बीएसएफ के दो हजार से अधिक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को उनके बलिदान पर गर्व है।

सांचू पोस्ट पर अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की सीमा चौकियों पर महिला जवानों के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से 79 बैरकों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 67 का निर्माण पूरा हो चुका है। इस दौरान उन्होंने 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया।

गृह मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1096 किलोमीटर लंबी लिटरल रोड और 520 किलोमीटर लंबी एक्ससीएल रोड बनाई जा रही है। साथ ही नई तकनीक वाली फेंसिंग और कई चौकियों तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने का कार्य भी जारी है।

उन्होंने सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ, सेना, प्रशासन और जागरूक नागरिक मिलकर मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार करें ताकि सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts