Home » Latest News » इटली में युवाओं के बीच घट रही मेलोनी की लोकप्रियता, सेंटर-लेफ्ट की ओर बढ़ा झुकाव

इटली में युवाओं के बीच घट रही मेलोनी की लोकप्रियता, सेंटर-लेफ्ट की ओर बढ़ा झुकाव

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भारत में भले ही लोकप्रिय हों, लेकिन अपने देश में युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओपिनियन पोल के मुताबिक, मेलोनी की सरकार युवा वोटरों के बीच तेजी से समर्थन खो रही है। अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले यह ट्रेंड उनके लिए चुनौती बन सकता है।

YouTrend के प्रमुख लोरेंजो प्रेग्लियास्को के मुताबिक, युवा मतदाता स्पष्ट रूप से सेंटर-लेफ्ट की ओर झुक रहे हैं। 35 साल से कम उम्र के मतदाताओं के बीच मेलोनी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को 30% से भी कम समर्थन मिल रहा है। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी, 5-स्टार मूवमेंट और लेफ्ट-ग्रीन एलायंस वाले विपक्षी गुट को करीब 50% युवा वोट मिलने का अनुमान है।

Ad.
Ad.

 

पुरुषों और महिलाओं की पसंद में बड़ा अंतर

पोल के मुताबिक, युवा पुरुषों में दक्षिणपंथी दलों का समर्थन अपेक्षाकृत ज्यादा है, जबकि युवा महिलाएं वामपंथी दलों की ओर अधिक झुक रही हैं।

18 से 29 साल के पुरुषों में मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली (FDI) पार्टी को 15% समर्थन मिला, जबकि इसी उम्र की महिलाओं में यह आंकड़ा सिर्फ 4.2% रहा। दूसरी ओर, 30 साल से कम उम्र की करीब 18% महिलाओं ने 5-स्टार मूवमेंट को समर्थन दिया, जबकि पुरुषों में इसका समर्थन 5.1% रहा।

2023 में मेलोनी की लोकप्रियता के चरम पर उनकी पार्टी को युवाओं के बीच जितना समर्थन मिल रहा था, आज उतना समर्थन पूरे सत्तारूढ़ गठबंधन को भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में युवा वोटरों का बदलता रुझान अगले चुनाव में मेलोनी के लिए अहम साबित हो सकता है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts