Home » Latest News » ओमान तट के पास डूबने लगी भारतीय नौका ‘विराट-1’, अमेरिकी नौसेना ने 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया

ओमान तट के पास डूबने लगी भारतीय नौका ‘विराट-1’, अमेरिकी नौसेना ने 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया

मस्कट/नई दिल्ली: ओमान के तट के पास रविवार सुबह भारतीय ध्वज वाली मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल (एमएसवी) ‘विराट-1’ के समुद्र में डूबने की स्थिति पैदा होने के बाद अमेरिकी नौसेना ने समय रहते बचाव अभियान चलाकर उस पर सवार सभी 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया।

सूत्रों के अनुसार, ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 नॉटिकल मील पूर्व में स्थित जहाज में इंजन फेल होने के बाद संकट उत्पन्न हुआ और नौका डूबने लगी। अमेरिकी नौसेना के पी-8 समुद्री निगरानी विमान ने स्थिति का पता लगाकर तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही विमान ने समुद्र में लाइफ राफ्ट गिराया और नाविकों के उसमें सुरक्षित सवार होने तक निगरानी करता रहा।

शिपिंग निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक, सभी 14 भारतीय नाविक सुरक्षित रूप से लाइफ राफ्ट में पहुंच गए हैं। भारतीय नौसेना ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।

अमेरिकी नौसेना के अनुरोध पर निकटवर्ती क्षेत्र में मौजूद सेंट किट्स एंड नेविस ध्वज वाले जहाज ‘एमवी जबल अली-9’ को भी सहायता के लिए भेजा गया है। यह जहाज सोहार बंदरगाह से मुंबई की ओर जा रहा था।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि उसे भारतीय ध्वज वाली नौका ‘विराट-1’ से जुड़े हादसे की जानकारी मिली है। ओमानी अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाजों के सहयोग से बचाव अभियान का समन्वय किया जा रहा है।

दूतावास ने बताया कि इंजन फेल होने के बाद चालक दल को सुरक्षित लाइफ राफ्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है और सभी नाविकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान जारी है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts