Home » Latest News » PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बोले अल्बनीज, कहा- भारत वैश्विक ताकत बनने की ओर बढ़ रहा

PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बोले अल्बनीज, कहा- भारत वैश्विक ताकत बनने की ओर बढ़ रहा

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने भारत को ऑस्ट्रेलिया का “बेहद महत्वपूर्ण साझेदार” बताया और कहा कि भारत इस दशक में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अल्बनीज ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति केवल एक देश की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र का भी अहम हिस्सा है, जिससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने 2022 में हुए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और क्रिकेट जैसे क्षेत्रों ने भी दोनों देशों को और करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अल्बनीज के संबोधन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के बारे में इतनी सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बातें करते हैं, तो भारत में उच्चायुक्त के रूप में काम करना गर्व की बात बन जाता है।

भारत यात्रा के अनुभव भी किए साझा

अल्बनीज ने अपने पुराने भारत दौरों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने पहली बार 1991 में एक बैकपैकर के रूप में भारत की यात्रा की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह दो बार भारत आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत को सही मायनों में समझने के लिए बस और ट्रेन से यात्रा करना सबसे बेहतरीन अनुभव होता है।

उन्होंने कहा, “मुझे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा और यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”

भारतीय समुदाय की सराहना

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि करीब 10 लाख भारतीय मूल के लोग देश की अर्थव्यवस्था, छोटे कारोबार और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करेगी और किसी भी तरह की विभाजनकारी राजनीति का विरोध करेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, तकनीक, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पेनी वोंग क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आई थीं।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts