मध्य पूर्व में जारी तनाव अब और गहराता जा रहा है। इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच इस्राइली सैन्य टुकड़ियां लेबनान की लितानी नदी के उत्तर तक पहुंच गई हैं। इस कदम के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध के और फैलने की आशंका तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण लेबनान में इस्राइली सेना ने कई रणनीतिक ठिकानों पर कार्रवाई की है, जबकि हिजबुल्लाह की ओर से भी जवाबी हमले जारी हैं।
वहीं, क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी गहरा गई है। अमेरिका समेत कई देशों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। तेल आपूर्ति और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर भी वैश्विक बाजारों में हलचल देखी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संघर्ष इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता पर पड़ सकता है।
@MUSKAN KUMARI
