Home » Latest News » सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, आरोपी ने बताई वजह; नांदेड़ पुलिस ने किया खुलासा

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, आरोपी ने बताई वजह; नांदेड़ पुलिस ने किया खुलासा

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान और हमले की वजह का खुलासा किया है। गुरुवार को मुगट स्थित माता साहेब गुरुद्वारे में दर्शन के बाद सीढ़ियों से उतरते समय एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर बादल पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया।

नांदेड़ के एसपी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे में सेवादार है और पिछले करीब दो साल से नांदेड़ में रह रहा है। पुलिस पूछताछ में जसपाल सिंह ने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया और कहा कि उसने पुणे से कानून की पढ़ाई की है।

Ad.
Ad.

 

उड़ता पंजाब’ को लेकर गुस्से का दावा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब में नशे की समस्या को लेकर नाराज था। उसका आरोप है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बना दिया, जिससे वह गुस्से में था और इसी वजह से उसने हमला करने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना दोपहर करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है। सुरक्षा जवानों की तत्परता से हमले की कोशिश को तुरंत नाकाम कर दिया गया।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *