Home » Latest News » मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज 1990 के आर्थिक संकट और भारत के गोल्ड मिशन की कहानी दिखाएगी फिल्म

मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज 1990 के आर्थिक संकट और भारत के गोल्ड मिशन की कहानी दिखाएगी फिल्म

भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे कठिन दौर पर आधारित फिल्म Governor का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Manoj Bajpayee इस फिल्म में पूर्व आरबीआई गवर्नर से प्रेरित किरदार निभाते नजर आए जिसमें 1990 के भारत के आर्थिक संकट और उससे उबरने की जद्दोजहद को दिखाया गया है।

करीब 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत उस दौर से होती है, जब भारत गंभीर आर्थिक संकट और दिवालियापन के खतरे से जूझ रहा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित बताया जा रहा है।

ट्रेलर में देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, जनता का गुस्सा और सड़कों पर मचे हाहाकार को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि उस कठिन समय में देश को आर्थिक रूप से संभालने के लिए किस तरह के ऐतिहासिक और सख्त फैसले लिए गए।

फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे मनोज बाजपेयी का किरदार देश को संकट से बाहर निकालने के लिए एक गुप्त योजना के तहत भारत का सोना विदेश भेजने का फैसला करता है। यह हिस्सा 1991 के उस ऐतिहासिक दौर की याद दिलाता है, जब आर्थिक संकट से उबरने के लिए भारत को अपने गोल्ड रिजर्व गिरवी रखने पड़े थे।

फिल्म में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका किरदार एक पत्रकार का दिखाई देता है। ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग और गंभीर राजनीतिक-आर्थिक माहौल देखने को मिलता है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts