Home » Latest News » भारी बारिश का असर: भूस्खलन से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

भारी बारिश का असर: भूस्खलन से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर टनल-2 के एग्जिट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मुंबई-पुणे और पुणे-मुंबई, दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही अगली सूचना तक बंद कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

Ad.
Ad.

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 जुलाई के लिए पुणे जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र दुड़ी ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात सामान्य होने के बाद ही एक्सप्रेसवे को दोबारा खोला जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *