Home » Latest News » तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में निकाली जा रही है। करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लाखों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सरकारी मीडिया ने इसे ईरान के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा सभाओं में से एक बताया है।

भारी भीड़ के कारण ताबूत ले जा रहा वाहन कई स्थानों पर धीमी गति से आगे बढ़ा, जबकि आजादी स्ट्रीट समेत कई इलाकों में भीड़ अधिक होने के कारण वाहन को कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा।

प्रशासन ने लोगों से अंतिम यात्रा मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम दर्शन के लिए दूर खड़े लोगों की सुविधा को देखते हुए खामेनेई के पार्थिव शरीर को हेलिकॉप्टर के जरिए अंतिम यात्रा मार्ग के ऊपर से भी ले जाया जाएगा।

Ad.
Ad.

तेहरान में अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव शरीर को धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *