Home » Latest News » न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़े दो नकाबपोश, ‘विश्व शांति’ का बैनर फहराया

न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़े दो नकाबपोश, ‘विश्व शांति’ का बैनर फहराया

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को उस समय लोगों की नजरें आसमान की ओर टिक गईं, जब दो नकाबपोश व्यक्ति दुनिया की प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की सबसे ऊपरी चोटी (स्पायर) पर चढ़ गए और विश्व शांति का संदेश लिखे एक विशाल बैनर को फहरा दिया। इस घटना ने कुछ ही देर में पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 

दोनों ने जो बैनर प्रदर्शित किया, उस पर लिखा था, “When the power of love beats the love of power, the world knows peace” यानी “जब प्रेम की शक्ति, सत्ता के प्रेम पर भारी पड़ती है, तभी दुनिया सच्ची शांति को जानती है।” नीचे मौजूद लोगों ने इस अनोखे दृश्य के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो तेजी से वायरल हो गए।

Ad.
Ad.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी गई। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक दोनों व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद इमारत की चोटी तक कैसे पहुंचे।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वहीं, एक व्यक्ति ने नीचे आने के बाद दूसरे को प्रपोज भी किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts