Home » Latest News » तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, महबूबा मुफ्ती और सलमान खुर्शीद रहे शामिल

तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, महबूबा मुफ्ती और सलमान खुर्शीद रहे शामिल

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद समेत कई राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल थे। ईरान स्थित भारत के प्रतिनिधियों और अन्य आमंत्रित अतिथियों ने भी शोक समारोह में भाग लिया।

भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वीडियो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला पहुंचकर दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करता दिखाई दिया।

Ad.
Ad.

रिपोर्टों के अनुसार, अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार समारोह में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। भारत सरकार की ओर से भी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महबूबा मुफ्ती और सलमान खुर्शीद की मौजूदगी को भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। अंतिम संस्कार समारोह में रूस, चीन सहित कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts