Home » Latest News » संसद में हंगामे पर सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘भागो मत, डरो मत और जवाब सुनो’

संसद में हंगामे पर सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘भागो मत, डरो मत और जवाब सुनो’

नई दिल्ली: संसद में जारी गतिरोध और विपक्ष के हंगामे को लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की हमेशा से आदत रही है कि वे सदन में सरकार का जवाब नहीं सुनना चाहते।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर विषय पर सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस चर्चा से बच रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास सदन में चर्चा से भागने का रहा है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सदन में बैठकर सरकार का जवाब सुनना चाहिए और रांची भी जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार अपना स्टैंड बदलते रहते हैं और कभी कुछ कहते हैं तो कभी कुछ और।

Ad.
Ad.

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर सदन को अपनी जिद और व्यवहार से बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संसद को ‘सनक और उदंडता’ से बंधक बना लिया है।

उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा—“राहुल गांधी, भागो मत, डरो मत और कान खोलकर जवाब सुनो।”

संसद में विपक्ष के विरोध और सत्ता पक्ष के पलटवार के बीच सदन की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है। ऐसे में भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts