रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। रांची में झारखंड विधानसभा मार्च के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

नेहा बोरा दिल्ली से रांची पहुंची थीं और छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होकर भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। प्रदर्शनकारी JPSC, JSSC CGL समेत अन्य परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित भ्रष्टाचार की जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।
घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि इस तरह के हमलों से उनका मनोबल नहीं टूटेगा और वे छात्रों की लड़ाई जारी रखेंगी। वहीं, आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें “राष्ट्रविरोधी” बताते हुए स्याही फेंकने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी है।
@MUSKAN KUMARI
