संसदीय चुनावों के लगभग 10 सप्ताह बाद डेनमार्क में गठबंधन पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही मेटे फ्रेडरिकसन ने देश की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरा कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। सोशल डेमोक्रेट नेता फ्रेडरिकसन चार दलों की नई मध्य-वामपंथी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगी।
सोमवार देर रात फ्रेडरिकसन ने राजा फ्रेडरिक एक्स को सोशल डेमोक्रेट्स, सोशलिस्ट पीपुल्स पार्टी, दक्षिणपंथी लिबरल वेंत्रे पार्टी और मध्यमार्गी मॉडरेट्स को शामिल करते हुए सरकार बनाने के अपने इरादे से अवगत कराया। डेनिश रॉयल हाउस ने पुष्टि की कि राजा ने उन्हें नई सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है।
नई सरकार की प्राथमिकताओं की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जबकि नए मंत्रियों को बुधवार को राजा के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में अमेरिका में हंतावायरस के संपर्क में आए पांच क्रूज यात्री क्वारंटाइन पूरा कर अपने घर लौट गए हैं। दूसरी ओर, रूस के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा भारत ने अफ्रीकी देशों को इबोला से निपटने के लिए 43 टन चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि इस सहायता में दवाएं, सुरक्षात्मक उपकरण और निगरानी सामग्री शामिल हैं।
@MUSKAN KUMARI
