Home » Latest News » भीषण गर्मी पर पीएम मोदी की अपील, बोले- खुद भी पानी पिएं और दूसरों को भी पिलाएं

भीषण गर्मी पर पीएम मोदी की अपील, बोले- खुद भी पानी पिएं और दूसरों को भी पिलाएं

देशभर में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और जरूरतमंदों को भी पानी पिलाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग गर्मी और लू से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में गर्मी से होने वाली थकावट के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि अगर संभव हो तो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में पानी रखें, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी देना भी बड़ी सेवा है।

प्रधानमंत्री ने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि लोग अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य परिजनों का हालचाल लेते रहें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने तथा दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दें।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पशु-पक्षियों के लिए भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा छोटा बर्तन रखना किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

गौरतलब है कि 25 जून से शुरू हुए नौतपा का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts