नई दिल्ली। अफ्रीका के कई हिस्सों में फैल रहे इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए भारत और African Union के बीच 28 मई से दिल्ली में प्रस्तावित चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
भारत सरकार ने बताया कि सम्मेलन की नई तारीखें आपसी परामर्श के बाद तय की जाएंगी और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। यह फैसला भारत सरकार, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया।
हालांकि भारत में अभी तक Ebola virus disease का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन World Health Organization (डब्ल्यूएचओ) ने मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैले इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता की स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर रखा है।
इसी के मद्देनजर भारत सरकार ने देशभर में निगरानी और स्वास्थ्य तैयारियों को तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एयरपोर्ट और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग, क्वारंटाइन प्रोटोकॉल, केस मैनेजमेंट, रेफरल सिस्टम और लैब टेस्टिंग से जुड़ी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (SOPs) के तहत पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का कहना है कि किसी भी संभावित स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
@MUSKAN KUMARI
