Home » Latest News » पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पूरक चार्जशीट में हाफिज सईद को बनाया आरोपी

पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पूरक चार्जशीट में हाफिज सईद को बनाया आरोपी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए पूरक चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। एजेंसी ने अदालत में दाखिल पूरक चार्जशीट में हमले की साजिश, आतंकी नेटवर्क और अन्य आरोपियों से जुड़े अतिरिक्त साक्ष्य भी पेश किए हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। हमले के 15 दिन बाद, 7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। इस अभियान में कई कुख्यात आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी।

Ad.
Ad.

ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिशों को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। बढ़ते तनाव के बीच बाद में दोनों देशों के बीच सहमति बनने पर संघर्षविराम (सीजफायर) लागू किया गया।

NIA अब इस मामले में आतंकी साजिश से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका की जांच को आगे बढ़ा रही है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *