Home » Latest News » होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान जहाजों से नहीं वसूल रहा कोई टोल या शुल्क

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान जहाजों से नहीं वसूल रहा कोई टोल या शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट रूप से बताया है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में ईरान द्वारा जहाजों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन ईरान ने ऐसी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह जानकारी गलत साबित होती है, तो अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को कोई धनराशि नहीं दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद कुछ धन का उपयोग अमेरिकी किसानों और पशुपालकों से कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किया जाएगा।

Ad.
Ad.

 

ट्रंप के मुताबिक, मक्का, गेहूं, सोयाबीन और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद अमेरिका से की जाएगी, जिससे एक ओर अमेरिकी किसानों को लाभ मिलेगा और दूसरी ओर ईरान की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है, इसलिए इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts