अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संबंधों को “मजबूत जुड़ाव” बताया। कोलकाता पहुंचने के बाद रूबियो ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और रणनीतिक महत्व की भी सराहना की।
अपने दौरे के दौरान रूबियो ने मदर टेरेसा हाउस का दौरा किया और भारतीय नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर बातचीत हुई है।
भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाले इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।
@MUSKAN KUMARI
