Home » Latest News » राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में अनोखा विरोध, साधु वेश में पहुंचे पप्पू यादव; राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक दान पेटी में डाले पैसे

राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में अनोखा विरोध, साधु वेश में पहुंचे पप्पू यादव; राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक दान पेटी में डाले पैसे

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को विपक्ष ने अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु-संत के वेश में भगवा वस्त्र पहनकर संसद पहुंचे। उनके हाथ में भगवान राम की तस्वीर और सामने एक दान पेटी रखी हुई थी।

संसद के मकर द्वार के बाहर विपक्षी सांसदों के धरने के दौरान समाजवादी पार्टी की एक महिला सांसद भी उनके साथ बैठीं। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी में पैसे डाले। इसके बाद पप्पू यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने इसे विरोध का प्रतीक बताते हुए प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान विपक्षी सांसदों ने “चंदा चोर-गद्दी छोड़ो” और “अमित शाह संसद से गायब क्यों?” जैसे नारे लिखे पोस्टर और बैनर भी लहराए। विपक्ष ने सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने और पारदर्शी जांच की मांग की।

Ad.
Ad.

पप्पू यादव ने कहा कि उनका विरोध किसी धार्मिक भावना के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में दिए गए चंदे की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है।

गौरतलब है कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जांच जारी है। जांच में सुरक्षा व्यवस्था और नकदी गिनती प्रक्रिया में कथित खामियों की भी पड़ताल की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts