Home » Latest News » बांकीपुर में बदले चुनावी समीकरण: BJP उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, RLJP ने तनवीर आलम के साथ झोंकी ताकत

बांकीपुर में बदले चुनावी समीकरण: BJP उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, RLJP ने तनवीर आलम के साथ झोंकी ताकत

पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ ‘अभिषेक बंटी’ ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने अपने उम्मीदवार तनवीर आलम के चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है।

भाजपा के लिए यह फैसला चुनावी रणनीति के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी अब बांकीपुर सीट के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में जुट गई है। वहीं अभिषेक बंटी के नामांकन वापस लेने से चुनावी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

इधर, पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली RLJP के उम्मीदवार तनवीर आलम ने ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बांकीपुर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, समर्थन और आशीर्वाद मांगा तथा अपने विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखा।

Ad.
Ad.

बांकीपुर उपचुनाव पहले ही भाजपा, राजद, जन सुराज और अन्य दलों के कारण चर्चा में था। अब भाजपा उम्मीदवार के हटने और RLJP के सक्रिय चुनाव प्रचार के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक हलकों की नजर अब भाजपा के अगले उम्मीदवार और चुनावी रणनीति पर टिकी हुई है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts