Home » Latest News » पीओके में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या

पीओके में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और अल-बद्र आतंकी संगठन के कमांडर हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमजा की कार ट्रैफिक जाम में फंसी थी, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। हमले में हमजा की मौके पर ही मौत हो गई।

हमजा बुरहान दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी संगठनों में भर्ती कराने के लिए कुख्यात था। वर्ष 2017 में उच्च शिक्षा के बहाने पाकिस्तान गया हमजा बाद में आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया और जल्द ही कमांडर बन गया। भारत सरकार ने उसे वर्ष 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में वह अपनी पहचान छिपाकर एक स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहा था और “डॉक्टर” नाम से जाना जाता था। उसका नेटवर्क पुलवामा से शोपियां तक फैला हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां उसकी मौत को पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मान रही हैं।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को Pulwama attack में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान बलिदान हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts