Home » Latest News » अरुणाचल की सोनम जोंबा ने MMA में रचा इतिहास, दूसरी बार जीता वर्ल्ड टाइटल

अरुणाचल की सोनम जोंबा ने MMA में रचा इतिहास, दूसरी बार जीता वर्ल्ड टाइटल

अरुणाचल प्रदेश की बेटी सोनम ज़ोंबा ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की दुनिया में अपनी शानदार पहचान बना चुकी सोनम ने 2 मई को आयोजित Matrix Fight Night (MFN) 18 में वुमेन स्ट्रॉ-वेट वर्ल्ड टाइटल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में ब्राज़ील की मजबूत फाइटर मारिस्टेला अल्वेस को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

तवांग जिले से आने वाली सोनम ज़ोंबा के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह दूसरी बार है जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। इससे पहले MFN 17 में उन्होंने रूस की अन्ना सफीवा को हराकर वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमाया था। लगातार दो बड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर सोनम ने साबित कर दिया कि वह भारतीय MMA की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शामिल हैं।

सोनम का सफर आसान नहीं रहा। साल 2018 में उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पहले ही मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती असफलता के बाद उन्होंने चार साल तक ब्रेक लिया। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और 2022 में दमदार वापसी की। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने आज खुद को विश्व स्तर की फाइटर के रूप में स्थापित कर लिया है।

सोनम ज़ोंबा अरुणाचल प्रदेश की पहली प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं। उनकी सफलता न सिर्फ पूर्वोत्तर भारत बल्कि पूरे देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts