दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI-479 के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाने के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान और यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ तथा मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

एयरलाइन के मुताबिक, 22 जून को अमृतसर में लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान को दोबारा ऊंचाई लेकर दूसरा प्रयास करना पड़ा। इसी प्रक्रिया के दौरान विमान सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। घटना की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 से भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है, जिसके कारण भारतीय एयरलाइंस को लंबे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस प्रतिबंध का असर उड़ान समय, ईंधन खर्च और परिचालन लागत पर भी पड़ रहा है।
@MUSKAN KUMARI
