Home » Latest News » दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार धमाका, 3 की मौत; 5 घायल

दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार धमाका, 3 की मौत; 5 घायल

दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार दोपहर CNG पंप पर बड़ा हादसा हो गया। CNG भरवाते समय एक ट्रक के गैस टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लाइव हिन्दुस्तान के मुताबिक, हादसे में छह लोग इसकी चपेट में आए, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3:37 बजे मिली। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक में CNG गैस भरने के दौरान उसका गैस टैंक फट गया।

Ad.
Ad.

मृतकों में 25 वर्षीय मनीष की पहचान हुई है, जो बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था और CNG पंप पर गैस भरने का काम करता था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि रिफिलिंग के दौरान कोई तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी चूक हुई थी या नहीं।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts