Home » Latest News » कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से वैश्विक बाजार को राहत

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से वैश्विक बाजार को राहत

सप्ताह की शुरुआत वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए राहत भरी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 7% से अधिक गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई। हालांकि बाद में इसमें हल्का सुधार हुआ और कीमत करीब 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर होती दिखी। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) और यूरोपीय प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई।

बाजार में यह गिरावट अमेरिका द्वारा ईरान पर कई दिनों तक सैन्य कार्रवाई के बाद हमले रोकने और ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई फिलहाल स्थगित करने की खबरों के बाद आई। इससे निवेशकों की चिंता कम हुई और तेल बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

हालांकि पश्चिम एशिया में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जीजान और यानबू स्थित तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि सऊदी अरब और अरामको ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Ad.
Ad.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्र में तनाव और कम होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में आगे भी गिरावट जारी रह सकती है। लेकिन यदि संघर्ष दोबारा बढ़ता है या तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो वैश्विक बाजार में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *