Home » Latest News » CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला, OSM टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए समिति गठित

CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला, OSM टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए समिति गठित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यह समिति OSM सेवाओं की खरीद, टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान करेंगी।

आदेश में कहा गया है कि समिति को सीबीएसई द्वारा OSM सिस्टम के लिए सेवाओं की खरीद से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा और जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवश्यकता पड़ने पर समिति अन्य विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों की सहायता भी ले सकेगी। समिति को सचिवीय सहायता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

केंद्र सरकार ने जांच समिति को अपनी रिपोर्ट एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया और OSM टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। छात्रों और विभिन्न संगठनों ने भी पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की थी। ऐसे में सरकार का यह कदम सीबीएसई की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts