तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ते तनाव के बीच Udhayanidhi Stalin ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। द्रमुक युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक द्रमुक का राजनीतिक लाभ उठाने के बाद पार्टी की “पीठ में छुरा घोंपा” है। उन्होंने कहा, “20 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर सवार रही। अब उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसे कोई नहीं भूलेगा।”
भाजपा की जीत के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
Dravida Munnetra Kazhagam नेता उदयनिधि ने भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि Narendra Modi और Amit Shah भाजपा की जीत के मुख्य कारण हैं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है।
उन्होंने कहा, “भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है। अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है।”
‘द्रमुक कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस जीती’
उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में द्रमुक ने गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने द्रमुक कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पांच सीटें जीतीं, लेकिन जीत के बाद सत्ता के लिए अलग रास्ता चुन लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब न तो कृतज्ञता बची है और न ही राजनीतिक शालीनता। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि यदि द्रमुक कांग्रेस को सबक नहीं भी सिखाएगी, तो तमिलनाडु की जनता ऐसा जरूर करेगी।
डिजिटल प्रचार पर जोर
उदयनिधि ने युवा इकाई के कार्यकर्ताओं से डिजिटल स्तर पर सक्रिय होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संवाद केवल बाहर नहीं, बल्कि परिवार और घरों के भीतर भी होना चाहिए।
उन्होंने कथित “ऑनलाइन माफिया” और फर्जी नैरेटिव का मुकाबला तथ्यों और प्रभावी डिजिटल अभियान के जरिए करने का आह्वान किया।
एमके स्टालिन ने किया नया इतिहास लिखने का आह्वान
वहीं द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने युवा इकाई के सदस्यों से नया इतिहास लिखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही द्रमुक का भविष्य हैं और पार्टी को अपनी योजनाओं और राजनीतिक संवाद को और मजबूत करना होगा।
टीवीके सरकार पर भी साधा निशाना
बैठक में पारित प्रस्तावों में सत्तारूढ़ Tamilaga Vettri Kazhagam सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी आलोचना की गई। प्रस्ताव में दावा किया गया कि सरकार बनने के बाद राज्य में हत्या, लूट और यौन अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
@MUSKAN KUMARI
