Home » इंटरनेशनल » अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रंप ने रद्द किया गोल्फ दौरा

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रंप ने रद्द किया गोल्फ दौरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने दोबारा युद्ध शुरू करने की कोशिश की, तो उसे पहले से कहीं अधिक कड़ा जवाब मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष विराम के दौरान ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत किया है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक अपना वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर व्हाइट हाउस लौटने का फैसला किया। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अमेरिकी और सैन्य अधिकारियों ने भी अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जिससे संभावित सैन्य गतिविधियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम और रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी सेना किसी भी आक्रामक कदम का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उधर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और ट्रंप के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान पर चर्चा की। बातचीत में पाकिस्तान की मध्यस्थता कोशिशों का भी जिक्र हुआ।

रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 25 जहाज सुरक्षित रूप से वहां से गुजरे हैं। इनमें तेल टैंकर और कंटेनर जहाज भी शामिल थे।

इसी बीच ईरान की फुटबॉल फेडरेशन ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि तीन ईरानी खिलाड़ियों के अमेरिकी वीजा आवेदन ठुकरा दिए गए हैं। फेडरेशन ने कहा कि वीजा प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की गई है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts