Home » Latest News » नाबालिग छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में एक नाबालिग छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा नोएडा सेक्टर-63 में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई।

पुलिस के अनुसार, बारिश में छात्रा ने एक खाली स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया। बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने कथित तौर पर उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया। आरोप है कि बस चलने के बाद दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Ad.
Ad.

 

आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर स्थित पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस बस के रूट की CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।

बताया गया है कि बस में पर्दे लगे थे, जिससे अंदर की गतिविधियां बाहर से दिखाई देना मुश्किल था। मामले ने सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts