Home » Latest News » दुनिया में बढ़ी भारत के ‘पिनाका’ की धाक, कई देशों ने दिखाई खरीदने में दिलचस्पी

दुनिया में बढ़ी भारत के ‘पिनाका’ की धाक, कई देशों ने दिखाई खरीदने में दिलचस्पी

भारत का स्वदेशी रक्षा उद्योग लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के बाद अब भारत के स्वदेशी पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम (MBRS) को लेकर भी कई देशों ने गहरी रुचि दिखाई है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारत के मित्र देश पिनाका प्रणाली खरीदना चाहते हैं और रक्षा निर्यात नीति के तहत इस प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड उन प्रमुख देशों में शामिल हैं जिन्होंने पिनाका खरीदने की इच्छा जताई है। लंबी दूरी तक सटीक मार करने में सक्षम यह रॉकेट सिस्टम आत्मरक्षा और सीमित सैन्य जरूरतों के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है।

डीआरडीओ द्वारा विकसित पिनाका का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) जैसी भारतीय कंपनियां करती हैं। भारतीय सेना में यह प्रणाली पहले से सफलतापूर्वक तैनात है और कई सैन्य अभियानों व परीक्षणों में अपनी क्षमता साबित कर चुकी है।

Ad.
Ad.

हाल के वर्षों में भारत ने रक्षा निर्यात में भी बड़ी सफलता हासिल की है। इंडोनेशिया को ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के निर्यात पर सहमति, फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति और वियतनाम को बिक्री की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब पिनाका की वैश्विक मांग भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति का नया प्रमाण बन रही है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पिनाका के निर्यात को मंजूरी मिलती है, तो इससे भारत की रक्षा निर्यात क्षमता और मजबूत होगी तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी बड़ा बल मिलेगा।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Space

How to Bring Unique Traffic to a News Portal
Archives

Recent Posts