महाराष्ट्र की राजनीति में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले सचिन अहीर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। अहीर का यह फैसला आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सचिन अहीर लंबे समय से मुंबई की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और शिवसेना (UBT) के प्रमुख नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके शिंदे गुट में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
इस घटनाक्रम पर आदित्य ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग विचारधारा छोड़कर सत्ता के लिए जाते हैं, जनता उन्हें समय आने पर जवाब देती है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अहीर के शामिल होने का स्वागत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, “हमने छक्का मार दिया।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सचिन अहीर के शिंदे गुट में जाने से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में शिवसेना की राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। ऐसे समय में यह घटनाक्रम महाविकास अघाड़ी और शिंदे गुट के बीच सियासी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।
@MUSKAN KUMARI
