Home » Latest News » ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा’— पीएम मोदी का बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स

‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा’— पीएम मोदी का बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई है। रविवार को जारी अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

पीएम मोदी ने बताया कि परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोपी जेल में हैं तथा ऐसे मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए संसद में कानून बनाने का भी फैसला किया है।

Ad.
Ad.

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि परीक्षा सुधारों और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित की जाएगी। यह समिति परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए व्यापक सुझाव देगी, जिनके आधार पर सरकार आवश्यक बदलाव लागू करेगी।

अपने संदेश के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर छात्र के भविष्य की रक्षा करना और देश की परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है।

@MUSKAN KUMARI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *